पटना : पटना के प्याज व्यवसायी और राजद नेता पप्पू यादव की आज अहले सुबह अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक राजद नेता आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, घर से कुछ ही दूरी पर स्टेशन रोड के समीप अपराधियों ने उनके पास आकर गर्दन में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, पास जाकर देखा तो राजद नेता की मौत हो चुकी थी।हत्या की खबर सुनते ही घरवाले बदहवास घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को फोन किया। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रही है और हत्या की वजह तलाश रही है।

राजद नेता के घर मातमी सन्नाटा पसरा है और काफी संख्या में लोग उनके घर के बाहर मौजूद हैं। नेता की हत्या के विरोध में आज फतुहा इलाके की सभी दुकानों को बंद रखने का एलान किया गया है।

पप्पु यादव पिता स्व हृकिशुन सिंह निवासी स्टेशन रोड फतुहा मंगलवार को सुबह 5 बजे अपने घर से टहलने के लिए निकले थे घर से कुछ ही दूरी पर स्टेशन रोड में ही पूर्व से घात लगाए दो अपराधियों ने नजदीक से गर्दन में गोली मार कर फरार हो गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *