File Photo

4 भवनों को किया गया अब तक सील

नवगछिया : नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि नवगछिया पुलिस जिला में बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम धारा 62 के तहत दो भावनो को सील किया गया है. वही बिहार संशोधन अधिनियम वर्ष 2016 के तहत धारा 68 में दो घरों को सील किया गया है. पुलिस जिला मे अभी तक चार घरो को शिला किया गया है. उन्होंने बताया कि शराब के बेचने व पीने के आदी लोगों पर धारा-66 के तहत जिलाधिकारी द्वारा कार्यवाही करते हुए 2 वर्षों तक जिलाबदर किया जाएगा.

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश का उल्लंघन करने पर 3 वर्षों की सजा दी जाएगी. उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत नवगछिया पुलिस जिला में दो लोग नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी भरत जी उर्फ रोशन कुमार व खरीक थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी प्रकाश यादव पर जिले से निष्कासन का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है. वहीं उन्होंने बताया कि शराब के साथ पकड़े गए वाहनों को राज सात करने का प्रस्ताव भेजा गया है. जिसमें 4 वाहन चार पहिया,  दो वाहन तीन पहिया व सात वाहन दोपहिया का प्रस्ताव भेजा गया है. साथ ही 12 चल संपत्ति को राजसात करने के लिए जिलाधिकारी को अनुशंसा की गई है. एसपी पंकज सिन्हा ने बताया कि सीसीए 3 का प्रस्ताव भेजा गया है. जिसमें 10 लोगों पर प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया है. वही नगर पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि अग्रिम सुरक्षा के लिए चुनाव के दौरान 12 ऐसे आदमियों को गिरफ्तार किया जाएगा जो चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ सकते हैं. वही चुनाव को लेकर 160 लोगों पर 107 की कार्रवाई अब तक की जा चुकी है. एसपी ने बताया कि ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर फाइन किया जा रहा है जिसमें इस वर्ष अबतक 38 लाख रुपए का फाइन सरकारी कोष में जमा किया जा चुका है. नगर पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान पुलिस बल की कमी जिले में नहीं है. जिला नियंत्रण कक्ष में 40 सिपाही 10 पदाधिकारी को रिजर्व रखा गया है. वहीं चुनाव के दौरान 20 मोटरसाइकिल पर एक जवान व एक सिपाही द्वारा गश्ती किया जाएगा चुनाव को लेकर पांच जगहों को सील किया जाएगा जिसमें नवगछिया थाना के पास बजरंगबली मंदिर चौक,  नवगछिया विजय घाट पुल, रसलपुर ढाला,  नवादा चौक व प्रेसिडेंसी स्कूल के पास सील किया जाएगा. वही चार जगहों पर चेक पोस्ट बनाया गया है. नवगछिया के अनुमंडल अस्पताल, उजानी सिमरा मोड,  महाराज जी चौक पर तैनात रहेगी. चुनाव के दौरान कोई भी गड़बड़ी ना हो इसके लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *