नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार स्थित युकों बैंक शाखा के मुख्य द्वार के सामने बलाहा निवासी बीबी मसरूना के हाथों से दो बाईक सवार झपटमारों ने  डेढ़ लाख रुपये उड़ा ले भागा

पीड़ित महिला ने बताया कि युकों बैंक से रूपये निकालकर घर जाने के लिए बैंक गेट के  सामने ऑटो पर सवार होकर जाने वाली थी कि काले कलर का पल्सर बाईक पर दो सवार युवकों ने हाथों में रखे थैले ले उड़ाये थैला में निकासी किया. डेढ़ लाख रुपये बैंक पासबुक, चेकबुक, दो एटीएम सहित अन्य कागजात थे. महिला ने उचक्कों का कालर भी पकड़ा परन्तु ऑटो में बैठे रहने के कारण भागने में कामयाब हो गया. जब तक हल्ला किया तबतक झपटमार वाइक सवार तीव्र गति से बीरबन्ना चौक की तरफ तेजी से भागा. मौके पर थानाध्यक्ष सुदीन राम को सूचना मिलते ही युको बैंक पहुँच शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार से मिलकर मामले की जांच पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में  जुट गये. घटना लगभग तीन बजे की है. बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला चेक अपने रिश्तेदार या जो भी हो मो अब्दुल अमीर खाँ के नाम से काटी है जो तेरह बजकर पच्चीस मिनट पर निकासी हुई है. महिला टैम्पु पर सवार होकर अपने घर  पैठान टोला बालाहा जा रही थी.   महिला ने दो अज्ञात वाइक  के खिलाफ डेढ़ लाख रूपया छिनतई का प्राथमिकी दर्ज की.  थानाधयक्ष सुदीन राम ने बताया मामले को गंभीरता से लेते हुए  पुलिस छानबीन में जुटी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *