प्रत्येक 15 मिनट पर लग रहे थे जिंदाबाद के नारे
महज चार घंटे में संपन्न हो गया मतगणना

नवगछिया  : नवगछिया नगर पंचायत चुनाव का मतगणना अपने नियम समय से ही शुरू हुआ. मतगणना शुरू होने के 15 मिनट बाद से ही रुझान सामने आने शुरू हो गये. इसके बाद से प्रत्येक 10 से 15 मिनट पर परिणाम सामने आते रहे और मतगणना परिसर से बाहर खड़े समर्थक जिंदाबार के नारे लगाते रहे. महज चार घंटे में ही मतगणना का कार्य संपन्न हो गया था. मतगणना का कार्य संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने सभी विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया. इसके बाद रंग अबीर में डूबे प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ घर की ओर रवाना हो गये.

तीन मतों से हारी मुख्य पार्षद

वार्ड नंबर 15 से मुख्य पार्षद इंद्र देवी महज तीन मतों से चुनाव में हार गयी. उन्हें सिमिया देवी ने पराजित किया. बेहद कम मतों के अंतर से हार के कारण प्रत्याशी के अनुरोध पर पुर्नगणना भी किया गया लेकिन रिजल्ट वही रहा. इधर वार्ड नंबर 23 से मदन शर्मा महज सात मतों से जीत दर्ज की है. उनके निकटमत प्रत्याशी संतोष कुमार को 291 मत प्राप्त हुए हैं. वार्ड नंबर सात से बी मंजी खातून सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाली प्रत्याशी बनी हैं. उन्हें कुल 756 मत प्राप्त हुए तो उनके निकटमत सितारा खातून को 259 मत प्राप्त हुए हैं.

जीत के बाद, विजेता प्रत्याशी के घर पार्टी

चुनाव जीत के बाद जैसे ही प्रत्याशी अपने अपने घर पहुंचे वहां पर बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ पहुंच गयी. सभी समर्थक चुनाव में अपनी अपनी भागीदारी का खुद गुणगाण कर अपनी पीठ थपथपा रहे थे. ऐसे में प्रत्याशी समर्थक एक दूसरे को रंग गुलाल जम कर लगा रहे थे. प्रत्याशियों की ओर से भी व्यवस्था में कोर कसर नहीं छोड़ी गयी. ठंडा, नाश्ता और चाय का इंतजाम सभी प्रत्याशियों के घर पर था. कुछ जगहों पर स्पेशल मिठाई और नमकीन भी मंगवाये गये थे. नवगछिया मिठाई और नमकीन के दुकानों में देर शाम तक अच्छी मिठाईयां व नमकीन समाप्त हो चुके थे.

सुबह छ: बजे से ही जुटने लगे थे प्रत्याशी समर्थक

नवगछिया प्रखंड मुख्यालय स्थित वज्रगृह के इर्द गिर्द प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से जुटने लगे थे. लेकिन प्रत्याशियों के जीत हार के फैसले के साथ ही भीड़ कम होती गयी. मालूम हो कि वार्ड नंबर तीन पर चुनाव में हुए पत्थरबाजी और इवीएम तोड़ फोर की घटना के बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर में सुरक्षा की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. मतगणना परिसर के इर्द गिर्द दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 को सख्ती पूर्वक लागू किया था.

चुनाव में अच्छा काम करने वाले दो कर्मी होंगें पुरस्कृत

नगर पंचायत में अच्छा कार्य करने वाले दो कर्मियों नवगछिया अनुमंडल के लिपिक दीपक कुमार और अभिषेक कुमार को पुरस्कृृत किया जायेगा. निर्वाची पदाधिकारी व अनुमंडल लोक शिकायत अधिनियम पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने कहा कि चुनाव कार्य में दोनों कर्मियों ने बेहतरीन तरीके से कार्य का निष्पादन किया है. दोनों कर्मियों की हौसलाफजाई के लिए दोनों को पुरस्कृत किया जायेगा. त्नएल्लडिाटं३३ी१

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *