खेलने के क्रम में पीकप वैन ने चढ़या गाड़ी

नवगछिया :- नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना अंतर्गत जपतेली गांव के बगीचे में खेलने के क्रम में एक पीकप वैन गाड़ी ने 6 वर्षीय बालक को टक्कर मार दिया है. सोमवार की शाम की यह घटना बताया जा रहा है़.  मालुम हो कि बच्चा चांय टोला जपतेली निवासी अशोक मंडल के 6 वर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार को पिकप वैन की टक्कर में मौके पर ही मौत हो गया है.

मिली जानकारी के अनुसार पीकप वैन गाड़ी तुलसीपुर का बताया जा रहा है़. और गाड़ी बगीचे में लीची लोड करने के लिए जा रहा था. तभी बगीचे में मिट्ठू कुमार खेल रहा था कि गाड़ी चालक बगीचे में गाड़ी लेकर असंतुलित हो गया है. जिससे कि वो गाड़ी लेकर बच्चा में जा टकराया वहीं मिट्ठू की मौत की खबर जेसे ही गांव में आग के तरह फैली कि बच्चे के माता पिता व दादा दादी का रो रो कर बूरा हाल हो गया था. वहीं इस खबर को तुरंत ही परवत्ता थाना को सुचना दिया गया जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर निरक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाकर बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया और मृतक मिट्ठू को अपने परिजनों को दे दिया गया है. परवत्ता थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि सोमवार की शाम को मृतक मिट्ठू बगीचे में खेल रहा था तभी पीकप वैन के गाड़ी असंतुलित हो जाने के बाद बच्चे नहीं टकरा गया. गाड़ी चालक और खलासी दोनों गाड़ी से भाग गया है. और उन्होनें कहा कि गाड़ी तुलसीपुर का का बताया जा रहा है़. अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफतारी नही हुई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *