नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकनपुर संत नगर में एक लड़की ने दूल्हा पसंद नहीं आने पर शादी से इंकार कर दिया है. लड़की द्वारा शादी करने से इंकार कर दिए जाने के बाद मधेपुरा जिले के चौबीसा पुल किया गांव से आई बारात के सभी लोग बेरंग वापस हो गए तो दूसरी तरफ सिंधिया मकनपुर संत नगर के ग्रामीणों ने लड़के के पिता भुचो मंडल व लड़का राजेश कुमार को बंधक बना लिया.
Total Downloads: 92
लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़के वाले दहेज लोभी हैं और वह अपने निशक्त पुत्र की निशक्तता को छुपाकर शादी करवाना चाह रहे थे. लेकिन ऐन वक्त पर लड़की वालों को हकीकत का पता चल गया फिर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया. मंगलवार को सुबह ग्रामीण स्तर पर एक पंचायत पंचायती बुलाई गई जिस में निर्णय लिया गया कि लड़की पक्ष द्वारा किए गए खर्च की राशि भुगतान करने के बाद लड़का व लड़की के पिता यहां से जा सकते हैं. दूसरी तरफ नकार दिए गए दुल दूल्हा राजेश कुमार ने कहा कि शादी में जो अगुवा था वह उससे मिल चुका था. लड़की पक्ष से भी पांच लोगों ने उन्हें शादी के पूर्व ही देख लिया था. राजेश ने कहा कि उसने अगवा को बार-बार यह कहा कि लड़की वाले को किसी धोखे में नहीं रखना है बचपन में उनका हाथ टूट गया था जिसके कारण उनका हाथ थोड़ा टेढ़ा है. लेकिन अगुवा ने यह बात छुपा लिया. जिसके कारण उसे यह दिन देखना पड़ रहा है. लड़के के पिता बूचो मंडल ने कहा कि वह लड़की पक्ष को हर्जाना देने के बाद ही अपने गांव जाएंगे. उन्होंने कुछ लोगों को गांव से रकम लाने के लिए भेजा है. जैसे ही वह लोग वापस आ जाएंगे वह लड़की पक्ष को रकम देखकर यहां से चले जाएंगे. लड़के के पिता ने कहा कि ना तो उनका कोई दोस्त है और ना ही लड़की वालों का कोई दोस्त है. इस संबंध को जोड़ने वाले लोगों ने दोनों पक्षों को गफलत में रखा जिसके कारण उनको इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. पूरा मामला गोपालपुर पुलिस के संज्ञान में है.
