नवगछिया: इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी श्रीनिवास की 8 वर्षीय पुत्री शबनम कुमारी की मौत दीवार गिरने से हो गई. श्रीनिवास ने बताया कि उसकी पुत्री भूसा रखे गोहाल के पास खेल रही थी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
इसी क्रम में जर्जर दीवाल उस पर गिर गया और वह घायल हो गई. मौके पर तुरंत इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया , जहां नाजुक स्थिति देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर किया गया. मगर मायागंज जाने के क्रम में ही शबनम ने दम तोड़ दिया. शबनम की मौत के बाद मां पिता का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं पिता ने कहा कि उसे दो बेटी है जिसमे शबनम छोटी लड़की थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

