केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह कल मंगलवार को अपने बेडरूम में गिर गए थे. इस दौरान उनके नाक और ललाट पर चोट लगी है. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि गिरिराज सिंह मंगलवार को अपने आवास पर टहल रहे थे, लेकिन अचानक चक्कर आने के बाद वहीं गिर पड़े और बेहोश हो गए.
गिरने के दौरान ही उनके नाक और ललाट पर चोट लगी है. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है. इस दौरान गिरिराज सिंह ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि मैं स्वस्थ हूं और जल्द ही हॉस्पिटल से निकल के आपके बीच रहूंगा. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना को बधाई भी दी है.

