पटना : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा संचालित मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) गैर तकनीकी की पांचों चरणों की परीक्षाएं रद कर दी गई हैं। आयोग के अनुसार रद की गई परीक्षाएं सितंबर-अक्टूबर में कंप्यूटर आधारित मोड (ऑनलाइन) में ली जाएंगी।
इसकी सूचना अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। अभी ओआरएम शीट से परीक्षाएं आयोग संचालित कर रहा था। एमटीएस-2016 की दो चरण की परीक्षा 30 अप्रैल और 14 मई को हो चुकी है।
प्रश्नपत्र लीक और आंसर शीट वायरल होने के कारण आयोग को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। वहीं, तीन चरण की परीक्षा 28 मई, चार और 11 जून को होनी थी।


