पोस्टमार्टम में नहीं मिली गोली, दाह संस्कार के बाद परिजनों ने राख ढूंढ ली गोली
पिता के बयान पर पांच लोग नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध खरीक थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
Total Downloads: 93
खरीक: खरीक थाना बहत्तरा निवासी शिक्षक विजय कुमार उर्फ संदीप मंडल की हत्या मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया. पता भुवनेश्वर मंडल के बयान पर 5 लोगों गांव के ही किशोरी मंडल, अंकित मंडल, लीलो मंडल, बहादुर मंडल, वरुण मंडल पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मृतक के पिता भुवनेश्वर मंडल का कहना है कि जिन लोगों ने उसके पुत्र की हत्या की है उन लोगों के साथ उनका भूमि विवाद चल रहा था. पूर्व के दिनों में भी उपरोक्त पांचों अभियुक्तों ने उनके परिजनों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. मृतक के पिता ने कहा कि क्योंकि उसके परिवार में उसका पुत्र विजय मुख्य भूमिका में था. इसलिए उसकी हत्या कर दी गई. इधर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है. इधर करीब पुलिस ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं को ध्यान रखते हुए छापेमारी की जा रही है. मालूम हो कि बुधवार को खगरिया जिले के खजरैठा मध्य विद्यालय से घर बहत्तरा आने के क्रम में शिक्षक विजय मंडल की हत्या अपराधियों ने नवादा हाट के समीप कर दी थी.
पोस्टमार्टम में नहीं मिली गोली, दाह संस्कार के क्रम में परिजनों को मिली गोली
नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी शिक्षक विजय मंडल के शरीर में गोली नहीं मिली. अंकिता बिना गोली निकाले चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कार्य को पूरा कर दिया. इसके बाद पुलिस स्तर से गुरुवार को मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि दाह संस्कार के क्रम में श्मशान घाट पर जब सब पूरी तरह से जल चुका था तो उस समय उन लोगों को गोली मिली. उन लोगों ने तुरंत वहीं से खरीक पुलिस को फोन किया. फिर खरीक पुलिस को गोली सुपुर्द कर दिया.

शिक्षक संघ ने की घटना की निंदा
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर इस हत्या की तीव्र निंदा करते हुए हत्यारो की जल्द से जल्द गिरफ्तार की माँग किया है. साथ ही मृतक के परिवार को सुरक्षा देने की मांग भी की गयी है. मृतक शिक्षक के परिवार को दस लाख की मुआवजा दी देने और मृत शिक्षक के परिवार को यथा शीघ्र नौकरी देने की मांग की गई है. शिक्षक संघ के नेता योगेश कुमार शिक्षक, राणा कुमार झा, आनंदी प्रसाद सिंह, मुकेश आनंद और उप प्रधान सचिव जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के योगेश कुमार ने घटना की निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है.
