नवगछिया: खरीक NH31 पर दो ट्रक आमने सामने टकराने से खलासी की मौत हो गयी वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं ।
Total Downloads: 380

दोनों ट्रको की टक्कर नवगछिया अनुमंडल के खरीक NH31 के रिमझिम होटल के पास हुई हैं । आस-पास के लोगों ने बताया कि टक्कर ओवरटेक के कारण हो सकती हैं । जहाँ खलासी का शव सड़क पर ही हैं वहीँ चालक का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा हैं , चालक बेहोश की स्थिति में हैं ।

