नवगछिया: परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी मेदि मलिक के 25 वर्षीय पुत्र अरुण मलिक करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
अनुमंडल अस्पताल में परिजनों ने बताया कि घर में बिजली का तार टूटा हुआ था जिसे जोड़ने के लिए उसका पुत्र बिजली के तार को जोड़ रहा था इस दौरान उसे करंट लग गया और वह जमीन पर जा गिरा. वही अनुमंडल अस्पताल में अरुण मलिक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

