निरीक्षण के बाद नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने समर्पित किया निरीक्षण प्रतिवेदन
नवगछिया : इस्माइलपुर से बिंद टोली के बीच कटाव निरोधी कार्य का औचक निरीक्षण करने के बाद नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने अपने निरीक्षण प्रतिवेदन में वरि पदाधिकारियों को सूचित करते हुए कहा है कि मिट्टी स्लीपिंग तथा जियो बैग पिचिंग का कार्य लगभग 75 फ़ीसदी तक पूरा हो गया है.
Total Downloads: 382
नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने कहा है कि स्पर संख्या 5 से नौ तक बांध के मजबूतीकरण हेतु मिट्टी का कार्य धीमी प्रगति पर है तथा इसपर संख्या छह से नौ तक बांध पर बने लगभग 600 से 700 के बीच अतिक्रमित झोपड़ी को प्रशासन की मदद से हटा दिया गया है. स्पार संख्या 5 से 5 एन 2 के बीच रिबेटमेंट के कार्य में पहला व दूसरे क्रम का चल रहा है जबकि तीन लेयर में कार्य करना है. निरीक्षण के क्रम में नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पर 5 पर भी कचा निरोधक कार्य को करना अति आवश्यक माना है. उन्होंने कहा है कि स्पार संख्या 6 एन से 7:00 के बीच कार्यों के एप्रोन में बोल्डर केरेटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है तो स्लोप का कार्य प्रगति पर है. स्पर संख्या 7 से आठ के बीच कार्यों में एप्रोन में बोल्डर केरेटिंग का कार्य प्रथम क्रम क्या चल रहा है कहीं-कहीं दूसरे व तिसरे कर्म का काम भी प्रगति पर है. अस्पर्श संख्या 7 और 8 के पुनर्स्थापन के कार्य में उपयोग में बोल्डर केरेटिंग का कार्य प्रथम क्रम और दूसरे क्रम का प्रगति पर है. इस्माइलपुर से बिंद टोली के बीच कुल 31500 बोल्डर लगाना है जबकि 15 सौ से कुछ ज्यादा बोल्डर अब तक लगाया गया है. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के निरीक्षण रिपोर्ट के बाद कयास लगाया जा रहा है कि कार्य निर्धारित समय सीमा 10 जून के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. इस बाबत नवगछिया एसडीओ कटाव निरोधक कार्य पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं व कार्य कर रही एजेंसी को आवश्यक निर्देश भी जारी किया है.
