पटना : बिहार बोर्ड 30 मई को 10वीं और 12वीं क्लास के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर सकता है।बिहार स्कूल एक्जामिनेशन बोर्ड ने इन परीक्षा परिणामों को घोषित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संबंधित अपडेट्स देखने के लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

इस वर्ष बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं देने वाले छात्र-छात्राएं इस लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.biharboard.ac.in/ पर जाकर भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

10th बिहार बोर्ड की परीक्षाएं मार्च महीने में हुई थीं। वहीं 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में हुई थीं। बिहार में 10वीं बोर्ड की परीक्षा 16 लाख व 12वीं की परीक्षा तकरीबन 13 लाख छात्रों ने दी थी।

बताते चलें कि राज्य सरकार ने इस बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए कई उपाय किए गए थे। बोर्ड परीक्षा में छात्र नकल न कर सकें, इसके लिए वीडियोग्राफी कराई गई थी। इसके अलावा पहली बार इन परीक्षाओं में बार कोडिंग सिस्टम भी शुरू किया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *