ईंट और पत्थरों से कुचलकर की गई है युवक की हत्या
पहुंचे पुलिस पदाधिकारी, छान बीन शुरू
नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड के पीछे झाड़ी में एक अज्ञात युवक का क्षत विक्षत शव  अर्धनग्न अवस्था में नवगछिया पुलिस ने शानिवार को देर शाम बरामद किया है. युवक की उम्र लगभग 28, 29 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है. युवक की हत्या बेरहमी से ईंट और पत्थरों से कूच कूच कर की गयी है

नवगछिया बस स्टैंड के पीछे जिस कारण युवक का चेहरा पहचानने लायक भी नहीं रह गया है. शव को देख कर प्रतीत होता है कि हत्या शुक्रवार को रात में की गयी होगी या फिर शव को कहीं बाहर से लाकर उक्त स्थल पर फैंक दिया गया होगा. युवक नीले और उजले रंग का फूल टीशर्ट, काले रंग का फुलपेन्ट पहना हुआ है. उसके गले में मिश्रित धातु का एक चेन है और वह काले रंग का बेल्ट भी उसके पेंट में लगा है. फूलपेंट पूरी तरह से खुला हुआ है जिससे वह अर्धनग्न हो गया है. देर शाम झाड़ी में लाश होने की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी थी. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन और नवगछिया थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु ने शव को झाड़ी से निकलवाकर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा और मौका ए वारदात की छानबीन की. नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि मामला हत्या का है. आशंका है कि कहीं दूसरी जगह अपराधियों ने युवक की हत्या कर उसके शव को बस स्टैंड के पीछे सुनसान जगह पर फैंक दिया होगा. नवगछिया सहित आसपास के थानों में वायरलेस किया गया है. सोसल मीडिया में भी तस्वीर को वायरल करवाया गया है. सर्वप्रथम पुलिस मृतक के शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *