नवगछिया : परवत्ता थाना में प्रतिनियुक्त सिपाही मोहम्मद असलम ने पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी को आवेदन देकर जीरो माइल नवगछिया में ड्यूटी के दौरान नो एंट्री में जबरन ट्रक घुसाने व जान मारने का कोशिश करने का आवेदन दिया है. अपने आवेदन में सिपाही मोहम्मद असलम ने बताया कि वह जीरो माइल चौक पर वह ड्यूटी पर तैनात था.
Total Downloads: 93
वहीं पर एक ट्रक जिसका नंबर डब्लू एफ 33534 नवगछिया की ओर से भागलपुर जाने वाली रूट में जा रहा था. जिसे रोकने को कहा गया चालक ने जैसे ही ट्रक रोका एक व्यापारी पास जाकर बोला कि ट्रक क्यों रोका गया है. नो एंट्री होने के बात कहने पर व्यापारी ने कहा कि मुझे नहीं पहचानते हो मैं उमाकांत उर्फ कारे लाल साहू हूँ पूरे इलाके में मकई की खरीद विक्री करता हूं उसके बावजूद मना करने पर कारे लाल द्वारा गाली गलौज करने लगा और जबरन गाड़ी पर बैठकर स्टेयरिंग गाड़ी को खरीक की ओर ले जाने लगा इस क्रम में ट्रक मुझ पर चढ़ने वाला था. जिस से बचकर साइट हटना पड़ा गाड़ी का पीछा करने पर खरीक के गोदाम में मकई लोड करवा रहा था. इसकी सूचना खरीक थाना को दी गई मौके पर पहुंची खरीक पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है.


