नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के साहू पर्वता निवासी अजेश साहू ने अपनी पत्नी रजनी साहू के अपहरण कर लिए जाने की सूचना परवत्ता थाने में दी है. अजेश साहू का कहना है कि 22 मई को उनकी पत्नी घर से घूमने निकली थी इसी दौरान उसका अपहरण हो गया.
Total Downloads: 87
राजेश ने कहा कि उनकी शादी हुए 9 साल हो गए हैं. शादी के बाद दो बच्चे भी हैं. राजेश को शक है कि भागलपुर में रहने वाला मुजफ्फरपुर का निवासी विनय कुमार का पुत्र राजा बाबू ने उसकी पत्नी का अपहरण किया है. इसकी सूचना राजेश ने परबत्ता के थानाध्यक्ष को भी दी है. परबत्ता के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि वह मामले की छानबीन में जुट गए हैं. जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा. अजेश ने कहा कि राजा बाबू नाम का युवक उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द पिछले दिनों से मंडराते रहा है. वह झाड़ फूंक भी करता है. उसी ने झांसे में लेकर उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया है.
