नवगछिया :- नवगछिया थाना अंतर्गत बस स्टैंड के लक्ष्मी होटल के पास बाइक और ट्रेक्टर की टक्कर में बाइक सवार पूर्णिया निवासी हरिओम कुमार और श्वेता भारती गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना रविवार के दिन लगभग दोपहर के 12 बजे के आसपास की है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 386
जब हरिओम पूर्णिया से नवगछिया आ रहे थे. तभी नवगछिया से पूर्णिया की ओर जा बी आर 11 जेड 1446 के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया. जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों के द्वारा नवगछिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर के लिए रेफर किया गया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
