नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी अशोक मंडल के 22 वर्षिय पुत्र राहुल कुमार द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन देकर जान से मारने की जानकारी दी गयी है. राहुल ने अपने आवेदन में कहा कि उसे पिछले चार पांच दिनों से उसके मोबाइल नंबर 8676070670 पर लगभग सात अन्य मोबाइल नंबर द्वारा फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. वहीँ उसने बताया कि 7549014543, 9771801000, 9709 38176, 8051684603, 9934421135, 9546670853, 8757119969 द्वारा फोन कर जान मारने की धमकी दी जा रही है. वहीं उन्होंने कहा कि फोन कर कहा जाता है कि तुमारे अलावा और चार लोगो को जान से मारने की सुपारी मिली है, जिसको मरना ही होगा. जिसके बाद परिजनों द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन देकर जान से मारने की धमकी की शिकायत की गयी है.
क्या कहते है थाना प्रभारी
नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशू ने कहा कि आवेदन मिली है. जाँच कर कार्रवाई की जायेगी.



