नवगछिया  : भारत स्काउट और गाइड का तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर रविवार को नवगछिया के स्थानीय बाल भारती विद्यालय में शुरू हो गया. विद्यालय के प्राचार्य राजीव प्रसाद एवं प्रशासन देव प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर का आगाज किया. विद्यालय के प्राचार्य राजीव प्रसाद ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि स्काउट एक ऐसी संस्था है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील के पत्थर का काम करती है. उन्होंने कहा कि हर बच्चे को इस संस्था से जुड़ना चाहिए.

Whatsapp group Join

इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण मुकेश कुमार आजाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में छात्र छात्राओं को कैंप क्राफ्ट्स, तंबू तानना एवं उखाड़ना, ट्रेसल व सीढ़ी बनाना, प्राथमिक चिकित्सा, भोजन बनाना, योग एवं रात्रि कैंप फायर आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रशासक जी पी सिंह ने छात्र एवम छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं को स्काउट और गाइड से जुड़ने के बाद छात्रों में अनुशासन भाईचारा और नैतिकता का विकास होता है जो कि उसे एक योग्य नागरिक बनाने में मदद करता है. इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग का कार्यक्रम कैंप की सजावट और सफाई अभियान भी चलाया गया. कार्यक्रम में विद्यालय परिवार व छात्र छात्राओं की भूमिका है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *