बिहपुर: बिहपुर के खानका -ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहबबतिया के नायव गद्दीनशीं हजरत मौलाना अली शबबर खाँ फरीदी ने रमजानुल मुबारक के पाक माह के बारे मे कहा कि रमजानुल मुबारक का पहला असरा रहमत, दूसरा असरा मगफेरत, व तीसरा असरा जहनुम से निजात (छुटकारा) दिलाने का है इसी महीने मे कुरान शरीफ नाजिल हुआ था

इस माहे रमजान मे मुसलमान तीस दिनो का रोजा रखते हैं आगे फरीदी ने कहा कि इस महीने में दोज़ख के दरवाजे बंद कर दिये जाते हैं और जनंत के दरवाजे खोल दिये जाते हैं रोजा के दौरान भूख प्यास गरीब व भूखे लोगो की मदद करने की सीख देता है फरीदी ने आगे कहाकि रमजान के महिने मे हर नेकी का सवाब 70 गुणा बढा दिया जाता है सभी लोगो को रमजानुल मुबारक का कदर करनी चाहिए और इवादत मे मसगुल रहना चाहिए !खूब कुरान शरीफ की तिलावत करे! इस माह की खास इवादत नमाजे तरावीह है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *