नारायणपुर : प्रखंड के  नागर उच्च बिधालय पहाडपुर  में  शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर में बोलते हुए मिशन सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा  कि योग से शारीरिक एवं मानसिक दोनों  स्वस्थ होता है. योग करने से शारिरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होती है.योग की महत्ता को स्वीकारते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 21 जून को हर वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाई जाती है. इन्होंने कहा कि 21 जून को करीब 2000 छात्र-छात्राय एवं अन्य योग के लिए  स्वेच्छा से  भागीदारी लेंगे साथ ही  19 जून को सभी प्रतिभागियों की योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता परीक्षा ली जाएगी

इस परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को योग दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा. योग प्रशिक्षक डॉ. सुधांशु कुमार एवं डॉ. शिवराज कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को त्रिकोणासन, भुजंगासन, मत्स्येंद्रासन, पवनमुक्तासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया एवं इसके लाभ के बारे में विस्तार से बताया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभाकर शर्मा ने कहा कि योग भारत के ऋषि-मुनियों की देन जगत हिताय के लिए है। इसलिए इसे दैनिक जीवन मे हमलोगों को निश्चित रूप से अपनाना चाहिए. मौके पर शिक्षक अमरेन्द्र कुमार, जंग बहादुर शर्मा, जितेन्द्र विलास, विमल कुमार रंजन, तरुण, शम्भू, रामानंद आदि उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *