नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में खान पान का टेंडर डालने गये आवेदक के साथ बिधालय के मुख्य द्वार के सामने नगरपाडा के दबंगों द्वारा टेंडर नहीं डालने के लिए मना करते हुए कहा कि यहां कोई टेंडर नहीं डाल सकता है क्योंकि मेरा टेंडर ही इस बार भी होगा.नवटोलिया के आवेदक संजय यादव सहित  नवगछिया भवानीपुर के आवेदक को पांच लोगों ने जमकर गाली-गलौज व मारपीट कर पीट कर भगा दिया.

व हिदायत दी की नगरपाडा में मेरा एकछत्र राज्य  चलता है और हमलोगों का ही टेंडर हरबार होता है टेंडर डाला  तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार  रहना होगा .मारपीट में संजय का कमीज फार कर जख्मी कर दिया गया संजय ने वहां से भाग कर मामले की जानकारी भवानीपुर थानाध्यक्ष को दी. वहीं थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया मामले को लेकर आवेदक कर्ता थाना आया था लेकिन आवेदन नहीं दिया साथ ही उसे किस ने पीटा उन्हें नाम मालुम  नहीं होने के कारण बाद में आने  की बात कहकर वापस चला गया. वहीं नवोदय बिधालय के प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया हमलोगों के कैंपस में किसी प्रकार की मारपीट की  घटना नहीं घटी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *