नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरोमाइल टोल प्लाजा के पास से दुर्घटनाग्रस्त टाटा सफारी के साथ 75 बोतल विदेशी शराब नवगछिया थाना पुलिस द्वारा बरामद किया गया है. नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांसु ने बताया कि टाटा सफारी बी आर 26 सी 9291 भगलपुर की और से खगरिया की और जा रही थी,
Total Downloads: 93
जो नवगछिया जीरोमाइल के पास मौजूद नवगछिया थाना की गस्ती पुलिस को देखते ही गारी बैक कर वापस भागने का प्रयास किया गया, मगर गारी बैक करने के दौरान पीछे एक पोल में जा टकराया. जिसके बाद गारी में सवार ड्राइवर गारी से उतरकर भागने में सफल रहा. जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा गारी को अपने कब्जे में लेकर नवगछिया थाना लाया गया. वहीं गारी की तलाशी लेने पर टाटा सफारी के पीछे वाले सीट के नीचे चदरा डालकर ख़ुफ़िया जगह बनाया गया था जिसमे रॉयल स्टेज के 14 बोतल 750 एमएल, 41 बोतल 350 एमएल, 20 बोतल 180 एमएल मिलाकर कुल 75 बोतल शराब पाया गया.वही थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है जल्द ही गारी मालिक का पता कर लिया जायेगा.
