पटना : बिहार इंटर आर्ट्स का टॉपर गणेश कुमार के ऊपर खुलासे और उसकी गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासी पारा भी गर्म हो चला है. इंटर आर्ट्स का टॉपर गणेश कुमार ने परीक्षा अपनी उम्र को कम बताकर परीक्षा में बैठा था. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि बोर्ड की चूक नहीं हुई हैं. गणेश ने बोर्ड को धोखे में रखा इसलिए उनके खिलाफ केस चलेगा.

 

साथ ही उन्होंने कहा कि मूल्यांकन और परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई हैं. आर्ट्स टॉपर गणेश का रिजल्ट स्थगित कर शोकॉज मांगा गया हैं. उन्होंने कहा कि अब सेकंड टॉपर बनेगा इंटर आर्ट्स का टॉपर. उम्र छुपाने को लेकर आर्ट्स टॉपर गणेश पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. इस फर्जीवाड़ा का पुष्टि होने के बाद तत्काल पुलिस को बुलाकर उसे गिरफ्तार कर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी.

कहा जा रहा है कि सीएम इससे खासे नाराज हैं और उन्होए इस पुरे प्रकरण पर नजर बनाये हुए हैं इसके अलावा जांच का आदेश भी दिया है. कहा जा रहा है कि इस बार शिक्षा विभाग पर भी इसकी गाज गिर सकती है. आज सुबह गणेश ने कोर्ट में पेशी के बाद एसएसपी मनु महाराज के पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल किया है इस पुरे मामले में पुलिस की एक टीम उसके कॉलेज में पूछताछके लिए गई है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *