खरीक : प्रखंड के ढोढ़िया दादपुर पंचायत के पिपरपाती गांव में सोमवार की सुबह पशुपालक नंदकिशोर यादव के तीन भैंस की मौत जहरीली घास खाने से हो गई .इस संदर्भ में पूछे जाने पर पशुपालक नंदकिशोर यादव और उसका भतीजा संतोष कुमार ने बताया की सोमवार की सुबह की 6:30 बजे अपने मवेशियों को चरने के लिए खोला. बगल के विश्वपुरिया के किसान राजेंद्र यादव के सूडान घास वाली खेत में मवेशी करने लगी.जहर डाले जाने की वजह से जहरीली घास को खाने से तीनों मवेशी मौके पर ही मर गई .
Total Downloads: 92
पशुपालक नंद किशोर यादव का का कहना है सूडान लगे घास को राजेन्द्र यादव तीन से चार दफा काट चुका था .खेत परती हो गया था।असल में खेत में कोई घास लगी हुई नहीं थी. लेकिन फिर भी किसान ने इस परती जमीन में उगे छोटी-छोटी घास में चुपके से पशु मारने की नीयत से जहर का छिड़काव कर दिया था .इस बात की जानकारी किसी भी पशुपालक को नहीं था .ज़हर का छिड़काव ही करना था तो किसान को खेत में लाल पताका या कुछ अलग संकेतक लगाना चाहिए था. लेकिन ऐसा किसान ने कुछ नहीं किया .पशुपालक का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसान ने जानबूझकर मेरे मवेशियों को मारने की नियत से अपने परती जमीन में जहर का छिड़काव किया. घास में जहर होने की वजह से मैदान में चर रहे तीन भैंस की मौके पर ही मौत हो गई .इसके लिए जिम्मेवार विश्व पुरिया के किसान राजेंद्र यादव है .इस संदर्भ में पीड़ित पशुपालक नंदकिशोर यादव ने खरीक थाना में इरादतन दुधारू पशुओं की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है इस संदर्भ में मवेशियों की लाश का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा .खरीक थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है .आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
