नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में युवा राजद द्वारा दिनांक: 8 जून 2017 को राज्यव्यापी धरना कार्यक्रम के तहत पुलिस जिला नवगछिया के अनुमंडल मुख्यालय और बिहपुर प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित एक दिवसीय धरना में युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल भाग लेंगे और धरना को संबोधित करेंगे।
Total Downloads: 91

श्री यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान युवाओ को प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था वादा के अनुसार युवाओ को 3 वर्ष में 6 करोड़ नौकरी केन्द्र सरकार को मुहैया करानी चाहिए थी लेकिन तीन वर्षों में 6 करोड़ नौकरी के बदले नोटबंदी के बाद करोड़ो युवा बेरोजगार हो गये । देश मे हर साल करीब एक करोड़ युवा पढ़ाई पूरी कर नौकरी के तलाश में जुटते जाते है। देश के युवाओं को हसीन सपने दिखाने वाले केंद्र सरकार रिक्त स्थानों पर भी भर्तियां नहीं कर रहे है।कुल सरकारी नौकरी में 89 प्रतिशत की कटौती हुई है। छह महीने में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में सिर्फ 12,000 नौकरियां पैदा हुई हैं, जबकि इस सेक्टर लिए मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया का अभियान चलाया गया । आईटी क्षेत्र दूसरे प्राइवेट सेक्टर मे भारी छटनी चल रही है जिसमें तकरीबन 10 से 15 लाख लगभग निकाले जाने की संभावना है, कटौती को रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने अभी तक कोई समग्र नीति नही बना पायी है । केंद्र सरकार पूरी तरह युवा विरोधी है ।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कहा था अभी तक विशेष राज्य का दर्जा नही मिला, काले धन का क्या हुआ ? कहां नरेंद्र मोदी ये कहते थे कि 100 दिन में पूरा काला धन लाएंगे और उसे हर भारतीय के खाते में 15 से 20 लाख डलवाएंगे , आज 3 साल हो गए, कहां गया वो वादा ? वादा खिलाफी मुद्दों को लेकर युवा राजद प्रखंड व गावं – गावं तक ले जायेगी और केंद्र के खिलाफ युवा राजद लगातार आंदोलनरत है हर हाल में युवा विरोधी केंद्र सरकार को 2019 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकेगी ।
