नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में की पदाधिकारियों ने बैठक
तीस जून तक सभी राशन कार्डों को आधार से किया जायेगा लिंक
अभियान चलायेंगे अनुमंडल के पदाधिकारी 

नवगछिया  : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी डा आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित किये गये बैठक में सभी सीओ और बीडीओ हको निर्देश दिया गया कि इस माह में ही जल्द से जल्द सभी राशन कार्डों को आधार से लिंक करवा दिया जाय अन्यथा सभी उपभोक्ताओं के राशन किरासन का आवंटन बंद हो जायेगा. नवगछिया एसडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि तीस जून के बाद से नयी नीति के हिसाब से राशन किरासन का आवंटन दिया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारियों ने कहा कि अभी भी अनुमंडल में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने राशन कार्ड को अधार से लिंक नहीं करवाया है. मौके पर ही संबंधित प्रखंडों के बीडीओ सीओ को इस कार्य में टोला सेवक, विकास मित्र और जविप्र के विक्रेता को लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि ये लोग उपभोक्ताओं के घर घर जा कर आधार ले लेंगे. फिर पदाधिकारी के स्तर से आधार का लिंग राशन कार्ड में करवा दिया जायेगा.

बाढ़ की तैयारी में न बरते कोताही

नवगछिया अनुमंडल में बाढ़ की संभावना को लेकर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ने किसी भी तरह की कोताह न बरतने का निर्देश विभिन्न प्रखंड के पदाधिकारियों को दिया है. नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में इस संदर्भ में आयोजित बैठक में बाढ़ की तैयारियों के बाबत आवश्यक निर्देश दिया गया. जिसमें नाविकों को पुराने बकाया का भुगतान करने, नाव मालिकों, नाविकों के साथ अनुबंध कर उसे लायसेंस जारी करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी सीओ बीडीओ को अपने अपने क्षेत्रों में बांधों का निरीक्षण कर रिर्पोट भेजने का भी निर्देश दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने मौके पर ही जानकारी देते हुए कहा कि गोपालपुर में वे बांधों का निरीक्षण पिछल दिनों खुद कर चुके हैं. आगे भी करेंगे. बाढ़ के लिए विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक 30 जून तक करने का निर्देश दिया गया और बैठक में प्रखंड स्तर पर सामने आयी समस्या का तत्काल निदान करने का निर्देश दिया गया. नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंडों से रोजाना प्रपत्र एक की रिर्पोट भेजी जायेगी जिसमें बाढ़ से हुई क्षति, जल स्तर में कमी या बढ़ोतरी या अन्य बातें रहेंगे. फिर सभी प्रखंडों से प्राप्त रिर्पोट के आधार पर अनुमंडल कार्यालय से प्रपत्र 9 तैयार कर जिला भेजा जायेगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *