नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के गंगा जहाज घाट टेंम्पु स्टैंड से अकहा  जाने के दौरान 14 नंबर सड़क  जमींदारी  तटबंध पर मंगलवार को को बम काली मंदिर के सामने सवारी से भरी टेंम्पु पलट गई जिससे सवार आधा दर्जन लोग  गंभीर रूप से जख्मी हो गए  जिसमे चालक मौजमा निवासी संजय चौधरी एवं गनौल निवासी  धर्मेंद्र सहनी सहित अन्य सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

मौके पर ग्रामीणों पुष्पराज  कुमार व डॉ सुभाष कुमार बिधार्थी ने ग्रामीणों की सहयोग से पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया. पीएचसी के डॉ ऑनंद मोहन ने बताया धर्मेन्द्र सहनी  व संजय चौधरी को गंभीर अवस्था में  बेहतर इलाज के लिए जे एल एम एन सी एच भागलपुर रेफर किया गया. वहीं लोनियाचक  निवासी खुशबू  कुमारी, निक्कू देवी, अनिता देवी, दुधैला निवासी दिलीप साह भ्रतखंड निवासी रंजीत झा को खतरे से बाहर बताया जिसे इलाज के बाद अपने परिजन के साथ घर गया. वहीं थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि थाना में  कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *