नारायणपुर : प्रखंड के मधुरापुर बाजार के बापू द्वार चौक पर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारायणपुर इकाई के तत्वावधान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला नगर मंत्री पंकज कुमार के नेतृत्व में फुंका. मौके पर पुवॆ नगर मंत्री सुमित कुमार ने कहा इंटरमीडिएट के खराब रिजल्ट होने के कारण छात्र अपने मांगो को लेकर बिहार बोर्ड पहुँचे बिहार सरकार के प्रशासन द्वारा ऊन छात्रों पर लाठी चार्ज करवाया गया जो कि निंदनीय है.
कार्यालय मंत्री अजय रविदास ने कहा बिहार सरकार छात्रों के सपनों को बेकार कर रही हैं. मौके पर प्रदेशकार्यकरणी सदस्य सुमित यादव, पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार दास, दिलखुश कुमार यादव, गोविंदा, सुमन, रोशन, रोहित ,सूरज, धारो, नीतीश, रिँकज, केशव, राकेश, निरंजन, पंकज, सौरव, सुनील सहित अन्य अभाविप कायॆकर्ता मौजूद थे.

