नवगछिया  : सुलतानगंज के तिलकपुर गांव में शिक्षक मुकेश कुमार की हत्या के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ ने घटना की निंदा करते हुए जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग जिला प्रशासन से की है. शिक्षक संघ ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि हत्या से जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर को घहरा आघात लगा है. शिक्षक संघ उनकी मृत्यु के पश्चात आत्मा की शान्ति हो एवं उसके परिवार के  सदस्यों को दुःख सहने  की शक्ति प्रदान हो. हत्या के पश्चात प्राथमिकी दजॅ हो चुकी है

जिसमें उसके पिता का ही नाम आ रहा है. एक अन्य भाई भी  घायल हैं. जिसका ईलाज हो रहा है. यह हत्या मानवता को कलंकित करने वाली है. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करने की माँग करते हैं. हत्या के पश्चात अभियुक्तों की यथाशीघर गिरफ्तारि हो. मुआवजा के रूप में तत्काल दश लाख की राशि मिले. आश्रितो को नौकरी का लाभ मिले,अन्यथा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए स्वतंत्र होगा. आनंदी प्रसाद सिंह अध्यक्ष, राणा कुमार झा, प्रधान सचिव प्रभाष कुमार एवं सुनिल कुमार गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष मुकेश आनंद एवं युगेश कुमार  उप प्रधान सचिव, अरुण सिंह कुमार विवेकानंद एवं शैलेन्द्र यादव उपाध्यक्ष संजय कुमार  प्रशांत कुमार एवं शिवशंकर जी सचिव  अभिनंदन कुमार कोषाध्यक्ष, आनंद सिंह अंकेछक, जितेन्द्र कुमार कार्यालय सचिव कायॅकारिणि सदस्य, कमलेशवरी प्रसाद ठाकुर, संजय सिंह, प्रशांत कुमार, विभा कुमारी, विकास सिंह, सकलदेव सिंह, आनंद, मुकेश, सुभाष गुप्ता, श्याम यादव एवं नीरज कुमार  आदि अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *