गृहस्वामी स्वामी गए थे बाहर और चोरों ने किया हाथ साफ
एसडीपीओ ने की मामले की जांच

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव में स्वर्गीय इंद्र भुवन सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह यहां अज्ञात चोरों ने एक लाख की नकदी सहित लाखों का माल उड़ा लिया है. गृहस्वामी प्रकाश सिंह का कहना है कि चोरों ने एक लाख की नगदी के साथ कीमती जेवर, एलईडी टीवी समेत कई कीमती सामानों को चुरा लिया है. घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन और परवत्ता के थानेदार ओम प्रकाश दुबे ने मामले की छानबीन की है. घटना की बाबत एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने गृहस्वामी प्रकाश सिंह से सघन पूछताछ भी की है. प्रकाश सिंह का कहना है कि वह पिछले दिनों अपनी मां नीलम देवी का इलाज कराने के लिए पटना गए हुए थे.

वह 4 जून को पटना के लिए रवाना हुए थे. घर पर कोई नहीं था. आज जब वे लोग पटना से वापस आए तो देखा कि उसके मकान के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और घर के सामान बिखरे पड़े हैं. जब सभी सामानों को ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि चोरों ने एक लाख रुपया नगद, जेवर समेत करीब कुल मिलाकर 500000 रुपए से अधिक सामानों को चुरा लिया है. गृह स्वामी ने कहा कि कुछ दिनों बाद ही वह अपनी बहन की शादी करने वाले थे इसलिए जेवर खरीद कर घर में रखा था. उन्होंने कहा कि उन्होंने जेवर और नकदी शादी के लिए ही रखा था. पिछले दिनों ही उन्होंने जमीन की बिक्री कर इन सभी सामानों की जुटाने की थी. आसपास के लोगों को चोरी होने की भनक तक ना लगी. ग्रह स्वामी प्रकाश सिंह के लिखित बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी प्रवक्ता थाने में दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. मालूम हो कि इन दिनों नवगछिया पुलिस जिले में चोरों का आतंक परवान पर है. पिछले दिनों ही नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी में दो घरों में बड़ी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *