नवगछिया : आज नवगछिया अनुमंडल सभागार में होने वाले नवगछिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद के चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश के आदेश पर धारा 144 लागू कर दिया गया है. अनुमंडल कार्यालय में आज 11:00 बजे पहुंचकर दावेदार अपनी दावेदारी दे सकेंगे. चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी आवश्यक निर्देश जारी किये हैं.
Total Downloads: 224

नवगछिया नगर पंचायत के सीमा क्षेत्र में लोग किसी भी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे. निर्वाचन समाप्ति तक 10 से ज्यादा व्यक्ति एक साथ नहीं चल सकेंगे. अनुमंडल कार्यालय परिसर के 200 मीटर की परिधि में कहीं भी अत्यधिक भीड़ ना हो इसके लिए पुलिस पदाधिकारियों को प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. सभागार में पार्षद या अन्य कर्मी के मोबाइल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. अनुमंडल कार्यालय के सभागार में किसी भी प्रकार के मादक द्रव्य बीड़ी सिगरेट खैनी तंबाकू आदि के प्रयोग को पूर्ण तरह निषेध कर दिया गया है. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने कहा है कि अगर जारी निर्देश उल्लंघन करते हुए किसी को पकड़ा गया तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

