नवगछिया : इस्माईलपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में वज्रपात से गांव के ही गौतम यादव की दुधारु भैंस मर गई. ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि गौतम के लिए या विपत्ति की घड़ी है. एक मात्र भैंस गौतम के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने पदाधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है.
Total Downloads: 87
वही नारायणपुर प्रखंड के रायपुर पंचायत के कुशाहा निवासी मणी शर्मा का कोसी दियारा के रायपुर बहियार में खुंटे से जुड़े दो गाय की मौत बुधवार की दोपहर बज्रपात होने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंचे पंचायत समिति सदस्य कृष्णदेव शर्मा, शिक्षक शंकर साह सहित अन्य ग्रामीणों ने नारायणपुर सीओ सह बीडीओ सतेंद्र सिंह व भवानीपुर थाना को दुरभाष से घटना की जानकारी दी व पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा देने की माँग की.
