नवगछिया  : नवगछिया नगर पंचायत में पार्षद चुनाव का परिणाम सामने आते हैं मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद पद के लिए राजद नेता बाहुबली विनोद यादव का परिवार ही दो खेमे में बंट गया. एक तरफ विनोद यादव के पुत्र अभिषेक रमन उर्फ टी एन यादव ने खुद उपमुख्य पार्षद व विनोद यादव के अति विश्वासी लोगों में से एक डब्लू यादव की पत्नी प्रीति कुमारी को मुख्य पार्षद बनाने की दावेदारी पेश की. दूसरी तरफ स्वर्गीय विनोद यादव की भाभी सुनीता देवी ने भी अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोक दिया.

हालांकि चुनाव से पहले दोनों पक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों का हवाला देते हुए अपनी दावेदारी को जायज बता रहे थे और अभी भी उपरोक्त बातें ही कहीं जा रही है. निसंदेह नवगछिया नगर पंचायत में टीएन के उपमुख्य पार्षद पद पर निर्वाचित होने और ट्रेन द्वारा पूर्व घोषित मुख्य पार्षद पद के उम्मीदवार के निर्वाचित होने के बाद नवगछिया की राजनीति में टीएन यादव का कद बढ़ा है. दूसरी तरफ टी एन यादव ने यह भी सिद्ध कर दिया है कि वही राजद नेता बाहुबली स्वर्गीय विनोद यादव के एकमात्र उत्तराधिकारी हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *