नवोदितों ने दिग्गजों को दी पटखनी
Total Downloads: 87
बदल सकता है विधानसभा की राजनीति का परिदृश्य
नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत की राजनीति में पूरी तरह से यू टर्न ले लिया है. ऐसी स्थिति में आप कयास लगाए जा रहे हैं कि नगर पंचायत की राजनीती गोपालपुर विधानसभा की राजनीति को दशा दिशा देगा. नवगछिया नगर पंचायत में इस बार सामने आए दोनों नए चेहरे हैं. जिनका नगर पंचायत चुनाव से पहले दूर-दूर तक कोई व्यक्तिगत राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी. दूसरी तरफ नगर पंचायत की राजनीति के दिग्गज पूरी तरह से हाशिए पर चले गए हैं. मालूम हो कि 23 वार्ड पार्षदों के लिए हुए चुनाव का परिणाम आते ही नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद पति प्रेम कुमार उर्फ डब्लू यादव और राजद नेता बाहुबली स्वर्गीय विनोद यादव के पुत्र अभिषेक रमण उर्फ टी एन यादव ने मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद पद पर काबिज होने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था.

नवगछिया को है विकास की आस
आजादी के सात दशक से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी नवगछिया विकास की मुख्यधारा से नहीं जुड़ सका है. नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. अभी नवगछिया नगर पंचायत के कई क्षेत्रों में विकास कार्य होने बाकी है. दूसरी तरफ नवगछिया नगर पंचायत के नगर परिषद बनने की भी संभावना है. ऐसी स्थिति में नवगछिया वासियों को विकास की ललक है और यही कारण रहा कि इस बार नवगछिया के अधिकांश वार्ड के लोगों ने नए चेहरों पर भरोसा किया है.

