नवगछिया  : मोदी फेस्ट कार्यक्रम में भागलपुर जाने के क्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत का भव्य स्वागत नवगछिया के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में नवगछिया स्टेशन पर किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री सुदर्शन भगत ने नवगछिया के कार्यकर्ताओं का हाल चाल लिया और संगठन की स्थिति की भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने 3 साल के कार्यकाल में ही विकास के कई मापदंड स्थापित किए.

Whatsapp group Join

भाजपा के कार्यकर्ता सरकार के कार्यकाल उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें. इस अवसर पर पीरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, विजय चौधरी, सज्जन सिंह, मुकेश राणा, कुणाल गुप्ता, प्रवीण कुमार भगत, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, सुशील यादव, गौरव सिंह, रोशन सिंह, त्रिभुवन शर्मा, भागलपुर के अध्यक्ष रोहित पांडे आदि अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *