नारायणपुर : प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के विशनपुर निवासी सिपाही अनिल मंडल का सड़क हादसे में मौत मधुबनी जिला में शनिवार की रात्रि में ड्यूटी के दौरान हुआ. बैकंठपुर दुधैला मुखिया अरविंद मंडल ने बताया कि सिपाही पैंतीस बर्षीय मधुबनी जिला पुलिस में कार्यरत था उनको तीन पुत्री व एक पुत्र हैं उनकी पत्नी व बच्चों सहित परिजन जानकारी मिलते ही दहार मार कर रो रहे हैं.

घटना की सुचना मिलते ही पुरा गाँव में मातमी स्नाटा के साथ गमगीन हो गया. शव रविवार की रात्रि आठ बजे गाँव पहुँचा सिपाही पुलिस डयूटी के दौरान जीप दुर्घटना ग्रस्त हुआ. जिसमें चार की मौत व दो घायल सिपाही का इलाज सदर अस्पताल में मधुबनी में हो रहा है. घटना पर मुखिया रूपेश मंडल, अरूण मंडल, पंसस सिरधारी मंडल, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, मुखिया नरेन्द्र कुमार, उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, प्रीतम मिश्रा, बैरिष्टर सिंह सहित अन्य ने शोक जताया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....