नवगछिया  : नवगछिया के दो केंद्रों मदन अहल्या महिला महाविद्यालय वह गजाधर भगत महाविद्यालय में पार्ट थर्ड की परीक्षा चल रही है. सोमवार को प्रथम पाली में इतिहास की परीक्षा ली गई तो दूसरी पारी में ग्रुप डी के विषयों की परीक्षा ली गई. दोनों जगहों से परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने की सूचना मिली है. मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर भावना झा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम पाली में इतिहास प्रतिष्ठा विषय में 333 परीक्षार्थियों ने भाग लिया.

जबकि दूसरी पाली में ग्रुप D विषयों की परीक्षा में कुल 300 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. प्राचार्य डॉक्टर भावना झा ने कहां की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त ली जा रही है. उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए अपना मोबाइल साथ में ना लाएं. सोमवार को दोनों पालियों में प्राचार्य डॉक्टर भावना झा और परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉक्टर शानू ने गहनता से जायजा लिया है. इधर नवगछिया के जीबी कॉलेज में भी शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई है.

वही  नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में आइए आईएससी सत्र 2017 – 2018 बारहवीं में नामांकन के लिए तिथि तय कर दी गई है. महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर भावना झा ने बताया कि 28 जून से 15 जून तक इंटर 12 वीं के छात्र अपना नामांकन करा सकते हैं. दूसरी तरफ बीए-बीएससी खंड-2 सत्र 2016 – 17 के लिए भी नामांकन की तिथि घोषित कर दी गई है. 28 जून से 15 जुलाई तक छात्राएं नामांकन करवा सकती हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....