नवगछिया : नवगछिया के दो केंद्रों मदन अहल्या महिला महाविद्यालय वह गजाधर भगत महाविद्यालय में पार्ट थर्ड की परीक्षा चल रही है. सोमवार को प्रथम पाली में इतिहास की परीक्षा ली गई तो दूसरी पारी में ग्रुप डी के विषयों की परीक्षा ली गई. दोनों जगहों से परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने की सूचना मिली है. मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर भावना झा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम पाली में इतिहास प्रतिष्ठा विषय में 333 परीक्षार्थियों ने भाग लिया.
Total Downloads: 224
वही नवगछिया के मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में आइए आईएससी सत्र 2017 – 2018 बारहवीं में नामांकन के लिए तिथि तय कर दी गई है. महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर भावना झा ने बताया कि 28 जून से 15 जून तक इंटर 12 वीं के छात्र अपना नामांकन करा सकते हैं. दूसरी तरफ बीए-बीएससी खंड-2 सत्र 2016 – 17 के लिए भी नामांकन की तिथि घोषित कर दी गई है. 28 जून से 15 जुलाई तक छात्राएं नामांकन करवा सकती हैं.


