पहरा में बगीचे में किसान पर मालिक ने ही चलायी गोली

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा के पास आम के बगीचे में आम तुड़वा रहे किसान अशोक सिंह के पुत्र रितेश कुमार और विकाश कुमार पर गांव के ही राकेश सिंह, बबलू सिंह और राजेश सिंह द्वारा गोली चलाने की बात प्रकाश में आयी. बगीचे में मौजूद रितेश कुमार ने बताया कि वह बगीचे में ओम करवा रहा था तभी तीनों बगीचे में आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और दो राउंड गोली भी चलाया. जिसके बाद डर के मारे गांव भाग कर आना पड़ा और इसकी जानकारी अपने पिता अशोक सिंह और ग्रामीणों को दी. जिसके बाद तीनों अभियुक्त भी गांव आकर फिर से गोलीबारी की जिस के बाद डरे-सहमे परिवार गांव के दर्जनों लोगों के साथ नवगछिया थाना पहुंचे. नवगछिया थाना में अशोक सिंह ने बताया कि वह गांव के ही भगवान बाबू जो पूर्व में पूर्णिया में जज रह चुके हैं.

उनके 3 पुत्र राजेश सिंह बबलू सिंह और राकेश सिंह से 251000 रुपये में 2 वर्ष के लीज पर आम का बगीचा खरीदा है. जिसमें 12 तारीख को बाकी बचे ₹40000 देने की बात थी. मगर उससे पहले ही तीनो भाइयों द्वारा बगीचा पहुंचकर गोलीबारी कर दहशत फैलाने लगे उन्होंने बताया कि इसके पीछे बगीचे का बंटवारा आपस में तीनों भाइयों में नहीं था. जिसमें से एक भाई बगीचे का बेचा हुआ हिस्सा मांग रहा था. मगर भाइयों द्वारा नहीं देने पर अपना हिस्से का पैसा लेने के लिए इस तरीके का व्यवहार किया गया है. वही नवगछिया थाना में किसानों द्वारा जिस पक्ष पर आरोप लगाया गया है उस पक्ष के लोग भी थाना में आवेदन देकर जबरन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है. वहीं नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *