नवगछिया  : नवगछिया रेलवे स्टेशन मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाता है. लेकिन नवगछिया रेलवे स्टेशन के वर्तमान हालात से आप रू ब रू होंगे तो आपको मॉडल स्टेशन जैसा कुछ भी नजर नहीं आएगा. बुधवार को असोम के रेल राज्य मंत्री राजेन गौहेन के होने वाले आगमन से नवगछिया के लोगों को काफी उम्मीदें हैं. नवगछिया के राजनीतिक व गैर राजनीतिक दल मंत्री के आगमन पर उनके समक्ष मांग रखने के लिए तैयारी भी कर चुके हैं. नवगछिया के लोगों का कहना है कि पहली बार नवगछिया स्टेशन पर विभागीय रूप से किसी मंत्री का कार्यक्रम होना है. उन लोगों को उम्मीद है की यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के नाम पर मंत्री के आगमन का दिन ऐतिहासिक होगा.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया बाजार से नया टोला तक बने फुट ओवर ब्रिज

नवगछिया बाजार से रेलवे ट्रैक पार कर प्रतिदिन सैकड़ों लोग नया टोला या बस स्टैंड पर जाते हैं. यह पूरी तरह से असुरक्षित है , लेकिन लोगों की मजबूरी है. अगर लोग इस शॉर्टकट रास्ते का प्रयोग ना करें तो लोगों को घुमावदार रास्ते पर गरीब 3 किलोमीटर चलकर नया टोला या फिर बस स्टैंड पहुंचना होगा. शॉर्टकट रास्ता होने के कारण लोग बाजार से माल गोदाम होते हुए रेलवे ट्रैक पार करके नया टोला और बस स्टैंड मजबूरी में जाते हैं. आए दिन रेलवे ट्रैक पर माल गोदाम के पास है हादसा होना आम हो गया है. अक्सर लोग रेल के चपेट में आकर असमय ही मारे जा रहे हैं. प्रत्येक माह दो से तीन लोगों की मौत एकता स्थल पर ट्रैक पार करने के क्रम में रेलगाड़ी की चपेट में आ जाने से हो जाती है. इस मुद्दे को भागलपुर के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भी संसदीय समिति की बैठक में उठाया था. नवगछिया के लोगों को उम्मीद है कि नवगछिया बाजार से नया टोला जाने जाने के लिए एक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने की सहमति जरूर देंगे.

दोनों तरफ खराब सड़कों का होगा कायाकल्प

नवगछिया स्टेशन आने के लिए नया टोला संपर्क पथ और नवगछिया स्टेशन रोड का संपर्क पथ पूरी तरह से जर्जर अवस्था में है. खासकर नया टोला मैं सड़क की स्थिति ऐसी है कि हल्की-सी सी बरसात में भी सड़क पर कई जगहों पर जलजमाव हो जाता है. जिसके कारण बस स्टैंड से नया टोला होते हुए सीधे नवगछिया स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि दोनों सड़कों के निर्माण की मांग वह लोग प्रमुखता से मंत्री से करेंगे. खासकर नया टोला में अब पीसीसी सड़क नहीं बल्कि आरसीसी सड़क( सरिया के साथ ढलाई वाली सड़क) निर्माण कराने की जरूरत है. इसके लिए पूर्व में भी रेल पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया गया था.

बिहपुर और नारायणपुर का प्लेटफार्म ऊंचा

एक समय था जब बिहपुर रेलवे स्टेशन जंक्शन हुआ करता था. लेकिन ज्यादा समय बीतता गया बिहपुर स्टेशन उपेक्षित होता गया. अभी भी बिहपुर का प्लेटफार्म काफी नीचे है. प्लेटफार्म नीचे रहने के कारण आए दिन ट्रेनों पर चढ़ने के क्रम में लोग दुर्घटना का शिकार होते ही रहते हैं. बिहपुर के लोग वर्षो से प्लेटफार्म उच्चीकरण करने व अन्य मांग को लेकर आंदोलनरत है. इधर नारायणपुर स्टेशन का भी प्लेटफार्म काफी नीचे है तो दूसरी तरफ नारायणपुर स्टेशन पर बन रहे फुट ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया वर्षों से अधर में है. बिहपुर और नारायणपुर के लोगों को भी आस है कि उन लोगों के भी जायज़ मांगों को पूरा किया जाएगा.

पूर्वी केबिन पर ओवरब्रिज का निर्माण अधर में

नवगछिया पूर्वी केबिन पर बन रहे ओवर ब्रिज का निर्माण अधर में है. लोगों को उम्मीद है की मंत्री के आगमन से उक्त ओवरब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा. मालूम हो कि नवगछिया बाजार आने के लिए लोगों को याद तो पूर्वी केबिन क्रॉस करना पड़ता है या फिर पश्चिम केबल क्रॉस करना पड़ता है. इन दिनों ट्रेनों के अत्यधिक परिचालन शुरू हो जाने के कारण हर एक 15 मिनट पर समपार फाटक गिर जाता है. दिन भर में कई बार पूर्वी व पश्चिम केबिन के पास जाम की स्थिति बन जाती है. जबकि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का एंबुलेंस, नवगछिया थाना व अन्य कई सरकारी कार्यालय के वाहन अनावश्यक रुप से समपार फाटक के पास आए दिन फंसे रहते हैं. आधे अधूरे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाने के बाद लोगों कि यह परेशानी दूर हो जाएगी.

नए ट्रेनों के ठहराव की भी मंत्री से है आश

नवगछिया के विभिन्न जगहों के लोगों को भी मंत्री के आगमन से काफी उम्मीदें हैं. भाजपा नेता विनोद कुमार मंडल ने कहा कि प्रमुख मांगों के अलावा मंत्री से नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत आने वाले स्टेशन से संबंधित मांग भी किए जाएंगे. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से बातचीत के आधार पर एक मांग पत्र तैयार किया है. जिसमें बानिकपुर में सवारी गाड़ी का ठहराव, इंटरसिटी के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव, खरीक स्टेशन के संपर्क पद के निर्माण की मांग आदि अन्य भी शामिल है. भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुपरफास्ट एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी टू आनंद विहार जाने के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनों का ठहरा होना लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है. यह ट्रेन 12523, 12524, 12407, 12408 है. उन्होंने कहा कि नवगछिया में मंत्री का आगमन हर दृष्टि कौन से ऐतिहासिक सिद्ध होने वाला है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet