नवगछिया: नोट बंदी के बाद 10 रुपया का सिक्का अब नई अफवाह एक रूपये का छोटा सिक्का, नवगछिया बाजार के आस पास के इलाके ये एक रुपये का सिक्का बंद होने की अफवाह से दुकानदार व आम लोग परेशान हैं। अफवाह के कारण कहीं दुकानदार एक रुपये का सिक्का लेने से इन्कार कर रहे हैं कहीं ग्राहक भी एक का छोटा सिक्का लेने से परहेज कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने पूछने पर बताया कि बीते कई दिन से यह बात तेजी से फैली है कि अब एक का सिक्का नहीं चलेगा। सरकार इसे बंद करने जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अफवाह की यह बातें पश्चिम बंगाल से आने वाले लोगों द्वारा फैलाई जा रही है। जो धीरे धीरे आग की तरह पुरे अनुमंडल में फ़ैल रही लोग को एक रूपये के बदले या तो दुकानदार को दो रुपये का सिक्का देना पड़ता है या उसके बदले कोई समान। कई दुकानदार एक रुपये का समान भी बेचना बंद कर चुके है इस पर प्रशासन अभी चुप है या तो उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है ।


