भागलपुर : डीएसपी की जांच में पीरपैंती थाने के दारोगा उस दौरान ड्यूटी पर रहे गजेंद्र सिंह की गतिविधि को संदिग्ध माना गया है। डीएसपी ने मामले की जांच कर एसएसपी को रिपोर्ट सौंप दी है।
Total Downloads: 86
बिहार मेें खाकी वर्दी को शर्मसार करती एक घटना फिर उजागर हुई है। हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों से वसूली करते पकड़ गए और इस मामले केा उजागर करने वाले युवक को धमकाने के आरोपी पुलिसकर्मियों को डीआइजी विकास वैभव ने निलंबित कर दिया है।

डीआइजी ने ऑफिस के सिपाही रूपेश कुमार सहित वसूली करने वाले सभी आठ पुलिसकर्मियों की पहचान करा उन्हें निलंबित कर दिया। डीआइजी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक कहलगांव पूरब टोला निवासी गुड्डू कुमार उर्फ रणवीर का है। उसे 12 जून को मिर्जाचौकी से ड्राइवर मंगल कुमार पत्थर लोड कर ला रहा था। ड्राइवर के पास माइनिंग चालान के साथ पास सभी कागजात थे। इसके बावजूद मिर्जा चौकी स्थित बिहार बैरियर के पास पुलिसवालों ने ड्राइवर से रिश्वत की मांग की। ड्राइवर ने इसपर एतराज जताया। आगे पीरपैंती के साधु मठिया के पास एनएच-80 पर पेट्रोलिंग पार्टी ने फिर ट्रक को रोक कर पैसों की मांग की।

