पटना : मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रों के पास पहुंची मार्कशीट और वेबसाइट में अलग-अलग नंबर होने की शिकायतें लगातार मिलने लगीं। इसके बाद कराई गई जांच में यह गोरखधंधा सामने आया। फिर, संस्‍थान में एफआइआर दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी छात्र अलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह मुजफ्फरपुर का निवासी है।

बिहार के रहने वाले एक छात्र ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फेंशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), कांगड़ा की वेबसाइट को हैक कर मार्क्‍स शीट में छेड़डाड़ की। इसका पता चलने पर संस्‍थान के निदेशक ने एफआइआर दर्ज करा दी। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार देश के नामी संस्थानों में शामिल निफ्ट के एक छात्र ने संस्थान की अधिकारिक वेबसाइट ही हैक कर ली। वेबसाइट हैक कर उसने मार्कशीट से छेड़छाड़ की। कहा जा रहा है कि उसने न केवल अपनी मार्कशीट से छेड़छाड़ की, बल्कि करीब 50 अन्‍य छात्रों की मार्कशीट में भी नंबर बदल डाले।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *