पटना : बता दें कि अशोक चौधरी के साथ ही जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्‍पू यादव को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा भी हटा ली गई थी लेकिन जब उन्होंने इस मामले में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की तो उनकी सुरक्षा बरकरार रखने का आश्वासन दिया गया है।

बिहार के शिक्षा मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा हटा ली गई है। गृह मंत्रालय से यह आदेश आते ही उनकी सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान को वापस बुला लिया गया है। अब उनकी सुरक्षा में बिहार पुलिस के जवान रहेंगे।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने सुरक्षा हटाये जाने पर कहा कि सुरक्षा को लेकर राजनीत नही होनी चाहिये। ऐसा कैसे हो सकता है के बीजेपी नेताओं को खतरा है और दूसरे राजनीतिक व्यक्तियों को नहीं।

उन्होंने कहा सुरक्षा को लेकर राजनीत की जा रही है।सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने पारदर्शिता नही बरती है उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने चाहिए। सुरक्षा क्यो हटाई गई इसका जवाब केंद्र ज्यादा बेहतर दे सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *