नवगछिया : बिहपुर और खरीक थाना क्षेत्र की सीमा पर जमालदीपुर गांव के पास 14 नंबर सड़क पर शनिवार को एक अज्ञात ट्रेक्टर के चपेट में आने से बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव के निवासी संजय मोदी 33 की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. जानकारी मिली है कि संजय मोदी कोलकाता में रह कर नौकरी करता था. पिछले दिनों ही वह गांव आया था. इन दिनों नवगछिया में संजय की बहन की पार्ट थर्ड की परीक्षा चल रही थी. संजय दूसरी पाली में अपनी बहन को परीक्षा दिलाने गया था. परीक्षा के बाद उसने अपनी बहन को उसके ससुराल खरीक  के गोट खरीक में छोड़ कर मोटर साइकिल से अपने घर आ रहा था. जमालदीपुर गांव के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बिना लाइट के ट्रैक्टर के चपेट में आ गया. जिससे उसके सर में गंभीर चोटे आयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संजय के घर में सूचना दी. घटना स्थल पर संजय के परिजन पहुंच गए थे. परिजनों ने बताया कि संजय की शादी महज पांच साल पहले हुई है. दो छोटी छोटी पुत्रियों की जिम्मेदारी संजय पर थी. घटना के बाद संजय के परिजन गहरे सदमे में हैं. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *