नवगछिया: जियो ने एक नई सर्विस लॉन्च की है जिससे प्रीपेड यूजर्स के लिए बैलेंस और डाटा चेक करना अब पहले से आसान हो जाएगा। दरअसल बैलेंस की सही जानकारी देने वाली ऐप True Balance ने जियो के लिए बैलेंस चेक सर्विसेस देना शुरू कर दिया है। इस सर्विस के अनाउंस करते हुए True Balance ने कहा है कि हम पहली कंपनी है जिसने जियो यूजर्स के लिए यह सर्विस लॉन्च की है। ऐप के अपडेटेड वर्जन 2.33 में जियो यूजर्स को बैलेंस चेक की सुविधा मिलेगी।
Total Downloads: 382
ऐसे काम करेगी ये ऐप

ऐप को डाउनलोड करते ही ऐप मैसेज भेजने के लिए आपसे परमीशन मांगेगी इसे Allow कर दें। ये मैसेज फ्री होंगे।

– इसके बाद यह ऐप आपके प्रीपेड नंबर के बेलेंस और डाटा का पूरा रिकॉड रखेगी। यहां आप डाटा पैक, बैलेंस, लोकल और STD कॉल पैक बैलेंस चेक कर सकते हैं
– साथ ही ये ऐप लो बैलेंस, डाटा और कॉल पैक एक्सपायरी अलर्ट भी सेंड करेगी।
– कंपनी की वेबसाइट के अनुसार यह Vodafone, Airtel, Idea, Aircel और BSNL के लिए भी बैलेंस चेकिंग सर्विस देती है।
