पटना :  अंजनी कश्यप, आज कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है। इस अवसर पर बिहार के नेताओं ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। जहां बिहार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने राहुल गांधी को बधाई दी है और उनसे आग्रह किया है कि वो जल्द कांग्रेस की बागडोर अपने हाथों में संभाल लें।

वहीं, मंत्री मदन सहनी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है और उन्हें जल्द से जल्द शादी करने का आग्रह किया है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी राहुल गांधी के जन्मदिन पर बधाई दी है और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ जीवन की कामना की है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।

राहुल गांधी आज 47 वर्ष के हो गए हैं। हालांकि वो अपने जन्मदिन के मौके पर देश में तो नहीं है लेकिन उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं। राजनीति में दोनों के बीच राजनीतिक गहमागहमी आम बात है लेकिन आज जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले राहुल गांधी को बधाई दी।

ट्विटर पर पीएम मोदी ने लिखा है कि ‘कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी और स्वस्थ आयु के लिए कामना करता हूं।’

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *