पटना : 10 वर्षों से प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन उनका प्यार उनके परिजनो को पसंद नहीं था। उन्होंने उनके प्यार पर पहरे बिठाए तो दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। लेकिन जब उन्हें पता चला कि प्रेमिका के परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया है दोनों ने पुलिस से गुहार लगाई है

घर से फरार चल रहा प्रेमी जोड़ा 14 दिन बाद पटना पुलिस कार्यालय पहुंच गया। दोनों ने प्रभारी एसएसपी व सिटी एसपी चंदन कुशवाहा के समक्ष शादी करा देने की गुहार लगायी है।

युवती ने साफ कह दिया कि मैं इसी से शादी करूंगी। घर नहीं जाऊंगी। पिछले 10 वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करने वाला यह प्रेमी जोड़ा अगमकुआं इलाके में छिपा हुआ था।

लेकिन जब युवती के पिता ने थाने में लड़की के गायब होने का केस दर्ज करा दिया, तो दोनों पुलिस के समक्ष हाजिर हो गये। फिलहाल प्रभारी एसएसपी ने स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया कि दोनों के अभिभावकों को बुला कर समझा दें।

दरअसल वैशाली जिले के करनौती का रहनेवाला युवक का महनार की युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। 8 जून को दोनों घर से भाग गये थे। इस पर युवती के पिता ने महनार थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद से ही पुलिस दोनों को खोज रही थी।

इधर, प्रेमी जोड़ा घर से भागने के बाद पटना आ गया. यहां पर अगमकुआं इलाके में रहने लगा था। जब दोनों को पता चला कि उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है, तो दोनों बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंच गये और प्रभारी एसएसपी से गुहार लगायी। फिलहाल मामले को स्थानीय पुलिस के पास भेज दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *